सदर विधायक ने वार्ड संख्या 26 के निवासियों की सुनी समस्या, लोगों ने नाला में स्लैब निर्माण कराने की रखी सार्वजानिक रूप से मांग



हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सड़क से लेकर सदन तक यूं तो जनहित की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं लेकिन प्रतिदिन जनता के बीच रहकर उनके दुख- दर्द को भी जानने समझने और उसके निराकरण को लेकर सतत प्रयत्नशील रहते हैं। बुधवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 का विधायक मनीष जायसवाल ने दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक मनीष जायसवाल जैसे ही वार्ड क्षेत्र के रामनगर रोड स्थित सुशीला अपार्टमेंट के समीप पहुंचे यहां पहले से झूठे हुए लोगों ने उनका पुरजोर तरीके से स्वागत किया। तत्पश्चात लोगों ने बताया कि यहां की सबसे बड़ी समस्या नाला की है। नाला अवरुद्घ होने और खुले होने के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक रूप से विधायक मनीष जायसवाल से यहां धनेश्वर राम के घर से गोपाल प्रसाद के घर तक नाला को सुचारू करने और इसमें स्लैब निर्माण कराने की मांग की और इस संबंध में हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। विधायक मनीष जायसवाल ने खुद नाले की वस्तुस्थिति का धरातल पर जाकर जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपके इस समस्या का समाधान कराउंगा ।

मौके पर विशेष रूप से स्थानीय मनोज गुप्ता, मनोज गिरी, अशोक जायसवाल, विनोद कुमार बिगन, सुमन सिन्हा, शिवानंद वर्मा, पूनम सिन्हा, पोखन साव, छोटू साव, गोपाल प्रसाद, रामानंद शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक वर्मा, मीना देवी, मोना देवी, पुष्पा देवी, रीता देवी, गीता देवी, प्रभा देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, रूबी देवी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Related posts