धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी कांग्रेसजनों से जिला में चल रहे सदस्यता अभियान के माध्यम से सदस्यता रसीद के साथ-साथ डिजिटल सदस्य बनाकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।आगे जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला में चल रहे सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान जो पूरे देश में चलाया जा रहा है, इसके तहत सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु हम सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया,आगे उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के माध्यम से चल रहे सदस्यता अभियान के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर कम से कम 50 सदस्यों को आवश्यक रूप से प्राथमिक सदस्यता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा दोनों माध्यम से सस्ता ग्रहण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5 सदस्यता शुल्क जमा करना होगा आगे उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान की समाप्ति को होने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे एवं बूथ/पंचायत स्तर,प्रखंड/नगर स्तर एवं जिला से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।आगे जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान के मेनुअल एवं डिजिटल के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आहवान किया एवं उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड प्रदेश में दो सत्र से धनबाद जिला सदस्यता अभियान में अब्बल रही है और आशा जताया की निश्चित रूप से इस बार भी लगभग लाखों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर धनबाद में सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर धनबाद जिला अभियान में अब्बल रहेगी। आगे श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के एपीआरओ भावेश चौधरी जी के निर्देशानुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2022 तक सभी कांग्रेसीजनों से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर निश्चित रूप से जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है।आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार,आगामी 18 अप्रैल 2022 को जिला मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है,उक्त संबाद कार्यक्रम धनबाद जिला के संयोजक जयशंकर पाठक जी मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे।आगे श्री सिंह ने कहा कि चंद्र की मोदी सरकार महंगाई को कम करने में विफल रही है पांच राज्यों के परिणाम के बाद बहुत थी चतुराई के साथ पेट्रोल डीजल के कीमतों में एक महीना के अंदर कई दिनों में 80 पैसा, 90 पैसा बढ़ाकर कुल 12 रुपया की बढ़ोतरी की है, केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल से कीमतों में की गई बेहताशा वृद्धि और महंगाई को कतई बर्दाश नहीं करेगी,धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी केंद्र सरकार से मांग करती है कि इन वस्तुओं में की गई मूल्य वृद्धि को अविलंब कम किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जोरदार आंदोलन करेगी।

