पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स धनबाद में सम्पन हुआ तृतीय जिला रैली



भारत स्काउट्स एंड गाइड्स धनबाद में तृतीय जिला रैली वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह जिला आयुक्त श्री जयप्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में दिनांक 08.04.22 को समापन हुआ जिसमे विभिन्न कार्यक्रमों से भरा हुआ चार दिन का कार्यक्रम की आंकलन की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष भारत स्काउट्स एंड गाइड्स श्री आशीष बंसल जी ,श्रीमती पूजा बंसल अध्यछा ई सी आर डब्लू डब्लू ओ सह उपाध्यछा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भी मौजूद रही। साथ ही आंकलन के लिए निम्नलिखित ज्यूरी ने अपना अपना स्कोर शीट जमा किया और अपना फैसला बताया। इसी आधार पे रंगोली एवं फ़ूड प्लाजा प्रतियोगिता में विजेता बना प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप एवं सरोजनी नायडू ग्रुप एवं उपविजेता बना महाराणा प्रताप ओपन ग्रुप और इंद्रा गांधी ओपन ग्रुप , देशभक्ति गीत में विजेता बना महाराणाप्रताप ओपन ग्रुप एवं इंद्रा गांधी ओपन ग्रुप एवं उपविजेता बना प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप एवं सरोजनी नायडू ग्रुप , कैम्पफायर प्रतियोगिता में विजेता बना महाराणाप्रताप ओपन ग्रुप एवं इंद्रा गांधी ओपन ग्रुप वही उपविजेता बना प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप एवं सरोजनी नायडू ग्रुप ,लोक नृत्य में विजेता बना वीर शिवाजी ग्रुप पाथरडीह एवं मदर टेरेसा ग्रुप पाथरडीह, एवं नेताजी ग्रुप गोमो और निवेदिता ग्रुप गोमो वही उपविजेता बना प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप एवं सरोजनी नायडू ग्रुप, साथ ही ओवर आल चैंपियन विजेता बना प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप एवं सरोजनी नायडू ग्रुप। सभी को माननीय मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड्स श्री आशीष बंसल जी के द्वारा विजेता,उपविजेता ट्रॉफी के साथ से ओवर आल ट्रॉफी दिया गया। उन्होंने इस तृतीय जिला रैली में आए हुए प्रतिभागियों को आशीष वचन के साथ साथ शुभकामनाएं दी। इस पूरे कार्यक्रम में धनबाद से आए सभी ग्रुप ने अपना सफल योगदान देकर तृतीय जिला रैली को सफलतापूर्वक सफल बनाया।

Related posts