धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 18 अप्रैल 2022 को होने वाले संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसजनों की एक आवश्यक बैठक हुई,बैठक में मुख्य रुप से धनबाद जिला के संयोजक जयशंकर पाठक जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में धनबाद जिला लगातार तीसरी बार सबसे अधिक सदस्य बनाकर राज्य में सबसे अधिक सदस्य बनाने का हैंट्रिक लगाया है, जिसके लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला के तमाम सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाओं के साथ आभार प्रकट किया गया।आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार,आगामी दिनांक 18 अप्रैल 2022 को धनबाद जिला मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है,उक्त संबाद कार्यक्रम दिनांक 18 अप्रैल 2022 को जिला मुख्यालय में संपन्न होगी एवं उक्त संवाद कार्यक्रम दिनांक 24 अप्रैल 2022 को जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष द्वारा संबंधित अपने अपने क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित करना सुनिश्चित की गई हैं,आगे उन्होंने जिला के सभी कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संवाद कार्यक्रम के संयोजक जयशंकर पाठक ने सभी कांग्रेसजनों से आगामी 18 अप्रैल 2022 को धनबाद में आयोजित संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया, आगे श्री पाठक ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में आवश्यक महत्वपूर्ण व्यवस्था,संगठन को धारदार,सशक्त,मजबूत बनाने एवं विस्तार करने,सरकार की उपलब्धि एवं सरकार में कांग्रेस का योगदान,कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार क्या क्या कार्य हुए हैं,उस पर चर्चा एवं सकारात्मक सोच के साथ संवाद कार्यक्रम को साकार एवं सफल करना है,आगे उन्होंने कहा कि आगामी दिनांक 24 अप्रैल 2022 को जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों से संबंधित अपने-अपने प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम को आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
बैठक में मुख्य रुप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविन्द्र वर्मा,मदन महतो,दिनेश सिंह डुंगुर,शमशेर आलम, जवाहर महथा योगेंद्र सिंह जोगी,मनोज सिंह,मनोज यादव,पप्पू पासवान,सीता राणा,कुमार गौरव,गोपालकृष्ण चौधरी,जाहिर अंसारी,प्रीतम रवानी,वैभव सिन्हा,संतोष राय,डीके सिंह,संजय महतो,पंकज मिश्रा,जीतेश सिंह डीएन यादव,अवधेश पासवान,महेंद्र दुबे,पप्पू कुमार तिवारी,बबलू दास,इम्तियाज अली,योगेश ठाकुर,प्रियव्रत चौधरी,शहजादा हुसैन,राकेश गुप्ता,मधु मोदक,माली गोप,संदीप कुमार,कामता पासवान,डेविड,आसिफ रजा,रमेश राय,अर्जुन भूंईया,कमल शर्मा,अरविंद सैनी,भास्कर झा,कुसमी देवी,रजनी देवी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

