धनबाद: शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा गैर भाजपा राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और झूठ फैलाकर लोगो के बीच भ्रम पैदा करने का काम कर रही है। आज पूरे देश के समक्ष बिजली संकट उत्पन्न हो गई है, सिर्फ झारखण्ड ही नही देश अधिकांश राज्यों में 10-10 घंटा बिजली कट की जा रही है जो केन्द्र सरकार की विफलता को दर्शाता है। फिर भी हमारी गठबंधन की सरकार और हमारे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी इसे लेकर गंभीर है और महंगे दर पर भी बिजली खरीद राज्य को बिजली संकट से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, उसके बाद भी केन्द्र बिजली आपूर्ति नही कर पा रही है। सरकार के मुताबिक आज देशभर में 10 हजार मेगावॉट बिजली की कटौती हो रही है, जबकि बिजली की कमी इससे भी ज्यादा है। झारखंड में से 17% कम बिजली की आपूर्ति केंद्र के द्वारा की जा रही है। आज देश भर में आधा से अधिक प्लांट कोयले की कमी की वजह से बंद है। एक तरफ केन्द्र सरकार वैट बढ़ाकर अपना जेब भरने में लगी है और राज्यों को वैट काम करने का नसीहत दे रहे है। केन्द्र सरकार सभी विषयों पर विफल है चाहे रोजगार की बात करें या महंगाई कम करना हो या सरकार सिर्फ देश के उपकरणों को बेचने में व्यस्त है। पड़ोसी राज्य बिहार में भाजपा की सरकार है और वहा झारखण्ड के तुलना में ज्यादा कीमतों में पेट्रोल-डीजल मिल रहा है प्रधानमंत्री जी को पहले भाजपा शासित राज्यों में वैट कम करवाना चाहिए। आज भाजपा धनबाद में धरना पर बैठी है। केन्द्र में भाजपा की सरकार है अगर सही में इन्हें झारखण्ड और यहाँ के लोगो का चिन्ता है तो भाजपाइयों को धनबाद और रांची छोड़ दिल्ली में जाकर धरना देना चाहिए। दिखावा और बेवकूफ बनाना बन्द करे भाजपाई।

