धनबाद:भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर ने जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में झारखंड की जनविरोधी सरकार के खिलाफ तथा धनबाद में व्याप्त बिजली – पानी,गिरती कानून व्यवस्था, आयुष्मान के अंतर्गत बिल पेमेंट नही करना,कृषि बाजार समिति पर अतिरिक्त टेक्स लगाने के खिलाफ तथा अन्य कई जनविरोधी निर्णय के खिलाफ दिनांक 29-4-2022 को जिला परिषद मैदान से एकत्रित होकर पैदल मार्च द्वारा नगर निगम का घेराव भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के द्वारा किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री तथा रांची के महापौर आशा लकड़ा उपस्थित हुई। मंच संचालन धनबाद महानगर के महामंत्री नितीन भट्ट ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महानगर के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री तथा रांची के महापौर आशा लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार आज झारखंड में जंगल राज कायम करना चाहती है। हर तरफ लूट खसोट हो रही है ।खुद झारखंड के मुखिया हेमन्त सोरेन लूटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए माइंस लीज में लेते है। उनके मंत्री मंडल के मंत्री सरकारी पैसों का खुद के नाम पर गबन करते है। आज हर तरफ झारखंड की भोली भाली गरीब जनता को परेशानियों की सामना करना पड़ राहा है। जनता के बिच बिजली पानी के लिए त्राहिमाम मचा है। झारखंड की ये निकम्मी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। शिबू सोरेन अपने आप को दिशोम गुरु कहते हैं। पर ये भी वंश बाद में पड़े है। ऐसे सरकार को खुद शर्म से गद्दी छोड़ देनी चाहीए।
धनबाद के सांसद पी एन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जे एम एम और कांग्रेस जनता के विकाश में अवरोध उत्पन्न करते है। भोली भाली जनता को को बड़े बड़े लालच दे कर गुमराह कर फसाती है और राज्य की सम्पदा लूटने में लग जाती है। हेमन्त सोरेन गद्दी छोड़ो । आज धनबाद के जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए इतनी कड़ी धूप में अपना सहयोग दीया है जिसका दिल से धन्यवाद करता हुं।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा हेमन्त सरकार निक्कमी सरकार है इन्हे सता में रहने का कोई हक नही है जो जनता की नही वो सरकार बदल देनी चाहीए। बिजली पानी की समस्या तो है ही केन्द्रीय सरकार के द्वारा आयुष्मान की सुविधा को भी राज्य सरकार द्वारा बंद कर दीया गया आज गरीब मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर है।
विधायक ढुल्लू महतो ने कहा के झारखंड की हेमंत सरकार खुद को गरीब आदिवासियों के हितैषी कहते है। खुद ही उनका शोषण करते है। जंगल जमीन के खनिज संपदा लूटने पर लगी है। जो खुद के भाभी के नही हुए वो दूसरो के क्या होंगे। ऐसे सरकार को जल्द से जल्द हटा देना चाहीए।
वही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा बेचारी जनता क्या करे कहा जाए जब सरकार ही लुटेरी हो तो जनता की भला कोन सुनता है ऐसी लुटेरी और निकम्मी सरकार जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए जो जनता के मूलभूत सुविधा को भी तरीके से उपलब्ध ना करा सकें।
पूर्व मेयर चंद्र शेखरअग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा ऐसी लुटेरी सरकार की झारखंड के जनता को जरूरत नहीं इनकी सरकार को उखाड़ फेकना होगा तभी जनता की विकाश होगी। हेमंत सरकार में जनता के हित में एक भी फैसले नहीं हुए और जो रघुवर दास जी की सरकार ने जनता के हित के लिए फैसले किए थे उसे भी वर्तमान राज्य सरकार ने बंद कर दिया।
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा हेमन्त सोरेन और कांग्रेस ने सिर्फ झारखंड में लूटने का काम किया है अपने कार्यकर्ताओ के जेब भरने का काम किया है। आज जनता बिजली पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहि है। जनता की भलाई के लिए भाजपा की सरकार को झारखंड में पुनः स्थापित करना होगा तभी झारखंड विकास संभव होगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा इस कार्यक्रम के संयोजक रमेश राही, सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, संजय झा, मानस प्रसून, मुकेश पांडे, देवाशीष पाल, महानगर मिडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसार्थी, महेश पासवान ,कंचन चौरसिया, प्रियंका रंजन, रमा सिन्हा, रुपेश सिन्हा ,बरटांड मंडल के मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, युवा मोर्चा के
जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह , ललन मिश्रा, चुन्ना सिंह, राजकिशोर, जेना ,प्रभात सिंहा, राजकुमार सिंह ननकी, शकील राणा, बबलू फरीदी,
अनिल सिन्हा ,रीता प्रसाद, किरण सिंह, बॉबी पांडे, फूल जोशी ,पुष्पा राय ,पूनम अचिंत्य ,जूही शर्मा ,शैलेश चंद्रवंशी, निर्मल प्रधान ,मौसम सिंह ,शिवेंद्र सिंह सुमन सिंह ,योगेंद्र यादव ,आनंद खंडेलवाल ,संतोष कुमार, विकास मिश्रा, अभिषेक पांडे ,सुजीत सिन्हा ,राजाराम पासवान ,भरत शर्मा, पप्पू सिंह ,राकेश कुमार ,बच्चु राय ,शेखर सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात इस कार्यक्रम के संयोजक रमेश राही के नेतृत्व में नगर आयुक्त श्रीमान सत्येंद्र कुमार जी को एक ज्ञापन सौंपा गया