आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सूर्या फाउंडेशन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मंगलवार को आर्यभट्टा ऑडिटोरियम रांची में राष्ट्रस्तरीय प्राकृतिक चिकित्सा- योग पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा जगत में श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान धनबाद के मनमोहन सहाय को भी प्राकृतिक चिकित्सा व नेचुरोपैथी के बारे में जागरूकता फैलाने एवं संगठनात्मक विकास को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल देव नारायण सिंह, आइ एन ओ सूर्या फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत बिरादर, बिहार एवं झारखंड के प्रभारी डॉ पंकज कुमार, हजारीबाग से डॉक्टर राखी सिन्हा, दुमका से डॉक्टर राकेश पराशर, बरकट्ठा से डॉक्टर मुकेश पांडे एवं अन्यान्य उपस्थित रहे। 700 से अधिक लोगों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

