रामगढ़ सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार महायज्ञ का भव्य आयोजन पर सहमति- आज दिनांक- 16/5/22 दिन- सोमवार को भारत विकास परिषद, राजाराम मोहन राय, शाखा-रामगढ झारखंड ने ज्ञान मंदिर स्कुल ,परसोतिया मे एक बैठक का आयोजन माननीय संरक्षक ज्ञान ब्रह्म पाठक के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। एवं संचालन डाक्टर सुशील कुमार ने किया, इस बैठक मे 108 बटुको का सामुहिक उपनयन संस्कार महायज्ञ,दिनांक16.6.2022 दिन बृहस्पति वार को,गायत्री विधि से स्थानीय गायत्री मंदिर बिजूलिया तलाब रोड, रामगढ मे संपन्न कराने की आम सहमति हुई है।इस महायज्ञ को भव्य आयोजन के लिए अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर भी चर्चा कि गई, उपनयन संस्कार के लिए बटूको का पंजीयन करनेे के लिए रामगढ जिले के विभिन्न क्षेत्रो से सम्मानित सदस्यगणो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
इस भव्य महायज्ञ मे सद्विचार सहित अन्य संगठन से भी अपेक्षित सहयोग लेने पर सहमति जताई गई है। बैठक मे विशेष सहयोग सहित अन्य कई प्रकार के अपेक्षित वैचारिक सहयोग की सहमति विश्व ब्रह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने सहमति दी है। बैठक मे सम्मलित हुए,बैठक मे मुख्य रूप से प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदेश मुख्य महासचिव,कमल नाथ चौधरी प्रदेश सचिव, महेश मिश्रा जिला अध्यक्ष रामगढ, विश्व ब्राह्मण संघ रामगढ सहित डॉक्टर सुशील कुमार, हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि इलारानी पाठक, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, धर्म वीर श्रीवास्तव, शम्भु झा, पं राजीव ठाकुर आदि सम्मानित सदस्यगण शामिल हुए।
ब्यूरो चीफ विजय शर्मा
झारखंड