धनबाद के आसन डाबर कदैया ग्राम टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में निवास करने वाले माता – पिता तुल्य वृद्ध जनों के बीच आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल एवं उनकी धर्मपत्नी डा.बी.ज्योति ने अपना 24वाँ शादी का सालगिरह केक काटकर मनाया। इस मौके पर वृद्ध जनों ने सुधीर वर्णवाल एवं डा.बी.ज्योति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सुधीर वर्णवाल के बड़े भाई विजय वर्णवाल,भाभी सुधा वर्णवाल ,मित्र डॉक्टर विजय प्रकाश, राकेश कुमार आश्रम के सचिव डॉ देवेंद्र सरण, सह सचिव सुरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा, सौरभ सिन्हा, शुबल कुमार शांति देवी सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने सुधीर वर्णवाल एवं उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर बी.ज्योति को शादी की वर्षगांठ पर बधाई दी। आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों को सुधीर वर्णवाल एवं डा. वी.ज्योति ने अपने हाथों से खाना परोस कर खिलाया एवं वृद्ध जनों को उपहार दिया.
आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मैं और मेरी धर्मपत्नी डा.बी.ज्योति ने आश्रम में रहने वाले माता पिता तुल्य वृद्ध जनों के बीच में अपना 24 वां शादी का वर्षगांठ मना रहे हैं। ऊपर वाले से प्रार्थना करते है की इन वृद्धजनो की सेवा करने के लिए हम पति- पत्नी को असीम शक्ति दे.
आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल की धर्मपत्नी डा.बी.ज्योति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम लोग अपना 24 वां शादी का वर्षगांठ मना रहे हैं। यह वर्षगांठ हम लोगों के लिए काफी यादगार है क्योंकि आज हम लोग आश्रम में रहने वाले माता पिता तुल्य वृद्ध जनों के साथ मिलकर मना रहे हैं क्योंकि इस मौके पर बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद जरूरी है। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलने से हम लोगों का साथ भगवान यूं ही सातों जन्म तक बनाए रखें।
आश्रम के सचिव डॉक्टर देवेंद्र शरण ने आश्रम परिवार की ओर से सुधीर वर्णवाल एवं डा. बी.ज्योति को 24 में शादी के वर्षगांठ पर बधाई दिया ऊपर वाले से प्राथना किया कि इसी तरह दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे।

