लॉ कॉलेज के छात्रों ने दी सचिव राहुल कुमार महतो को उनके जन्मदिन की बधाई



धनबाद। झारखंड के पितामह कहे जानेवाले स्व.बिनोद बिहारी महतो के पोता राहुल कुमार महतो को उनके जन्मदिन पर उनके शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। लॉ कॉलेज के छात्र सुमित सिंह, पंकज मंडल, दिनेश रवानी ,गौतम कुमार ,निखिल महतो, प्रवीण कुमार ,आनद राय ने राहुल कुमार महतो को पुष्पगुच्छ भेंट किया। सभी उनके दीर्घायु होने की की कामना की। राहुल कुमार महतो लॉ कॉलेज धनबाद के सचिव भी है। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts