अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व का मामला सुलझा। रेजिस्ट्रार ऑफ फार्म सोसाइटी नन- ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन गोवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल ने जारी की सूची



2022-23 सत्र के लिए अशोक आज़ाद अध्यक्ष, अशोक सिंह महामंत्री एवं सुरेश सिंह कोषाध्यक्ष बने

धनबाद: सोमवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय सभा ने सुपर बाजार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 2010 से ही नेतृत्व के सवाल पर कई खेलों में विभाजित देश के गिने-चुने सामाजिक संगठनों में से एक 1906 में स्थापित और 1912 में निबंधित अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व का मामला रजिस्टार आफ फर्म सोसायटी नन- ट्रेडिंग कॉरपोरेशन गवर्नमेंट ऑफ़ वेस्ट बंगाल सरकार के द्वारा सत्र 2022-23 के लिए महासभा की राष्ट्रीय समिति की सत्यापित सूची जारी करने के साथ ही नेतृत्व का मामला कानूनी रूप से सुलझ गया है।जिससे देश के चंद्रवंशी परिवार में काफी खुशी एवं हर्षोल्लास है।प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री गुड्डू रवानी ने बताया रजिस्ट्रार द्वारा जारी राष्ट्रीय समिति की सूची में महासभा के वर्तमान सत्र 2022 के संचालन हेतु अशोक आजाद को अध्यक्ष,अशोक सिंह को महामंत्री और सुरेश सिंह को कोषाध्यक्ष के साथ देश के विभिन्न प्रांतों में 107 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है। साथ ही गुड्डू रवानी ने बताया कि महासभा का जिन राज्यों के प्रदेश समिति एवं जिला समिति का संवैधानिक चुनाव हो चुका है उस को छोड़कर बाकी सभी समितिओं का तत्काल प्रभाव से भंग कर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। और सभी स्तर पर तदर्थ समिति का गठन किया जाएगा।इस कार्य में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। और सभी समितियों में वैसे लोगों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा यह किसी कारणवश नाराज रहे हैं। और अभी एक साथ मिलकर काम करना चाहते हैं बदले की भावना से कोई काम नहीं किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में महासभा के सामने सबसे बड़ी चुनौती तत्काल सभी स्तरों पर समिति का गठन करने का है जिसे हम सभी मिलकर हर हाल में पूरा करेंगे। प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी 26 जून 2022 रविवार को यूथ हॉस्टल होटल मौर्या के बगल गांधी मैदान पटना में नवनियुक्त राष्ट्रीय समिति की बैठक होगी । जिसमें सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय समिति का विस्तार भी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि अशोक आजाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक सिंह महामंत्री और इनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों के अलावा अगर कोई भी लोग बिना अनुमति के अध्यक्ष महासभा का नाम लेटर पैड का उपयोग करेंगे तो बिल्कुल गैरकानूनी होगा
प्रेस वार्ता में अशोक सिंह,मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री, गुड्डू रवानी जिला महामंत्री, गणेश रवानीमहामंत्री बाघमारा प्रखंड, चित्रनंदन सिंह अध्यक्ष धनबाद प्रखंड नगर निगम,अजय रवानी अध्यक्ष युवा अध्यक्ष बाघमारा प्रखंड,मनोज सिंह महामंत्री धनबाद प्रखंड नगर निगम, राजेंद्र रवानी जिला सचिव, शक्ति रवानी, भीम चंद्रवंशी, नंदकिशोर रवानी, प्रकाश रवानी, रमेश रवानी, सोनू रवानी, विजय चंद्रवंशी, राहुल सिंह ,बैजनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related posts