रांची :शर्फा व्यापारी को दिन दहाड़े मारी गोली हालत गंभीर बताई जा रही है

Ranchi : राजधानी रांची के सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले में इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जेवर बनाने वाले कारिगर को गोली मार दी। कारिगर का नाम राजेश पाल है। बाजार में लोग उसे बापी दा कह कर बुलाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार गोली राजेश पाल के सिर में लगी है। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जमा हो गये। लहुलुहान राजेश को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीत बताई गई है। वारदात को डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित बांग्ला स्कूल के पास अंजाम दिया गया। राजेश अपने घर पर ही काम कर रहा था। मंगलवार की दोपहर अज्ञात अपराधी धमक पड़े और राजेश के घर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। शूट करने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे।
गोलीबारी की फैली खबर के बाद मोके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। उनके हाथ एक देसी पिस्टल लगा है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Related posts