बरकट्ठा प्रखंड के बसरिया निवासी प्रवासी मजदूर विजय प्रजापति (41वर्ष) की मौत मुंबई के साइन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। इन्होंने अपने पीछे पत्नी देवंती देवी और तीन बेटियां प्रियंका कुमारी (18), प्रिया कुमारी (10) और पुजा कुमारी (21) को छोड़ गए। जिसमें से एक बेटी पुजा कुमारी विवाहित है। विजय प्रजापति जी मुंबई में रहकर कंस्ट्रक्शन लाइन में दैनिक मजदुरी का काम करते थे। मजदूरों के हितार्थ में काम करने वाली संगठन झारखंडी प्रवासी मजदूर संघ के द्वारा माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी को सूचना मिलने के बाद पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए उन्होंने ₹5,100 रुपया सहयोग राशी दिया। जिसके बाद पार्थिव शरीर हवाई जहाज के द्वारा मुंबई से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुचा। उसके बाद विधायक जी के द्वारा अथक प्रयास से नीरज पासवान जी से संपर्क कर उनके संस्था मुक्ति सेवा संस्थान हजारीबाग के द्वारा एम्बुलेंस सेवा फ्री में मुहैया कराया गया। जिसके बाद एम्बुलेंस से पैतृक निवास स्थान बसरिया गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। विधायक ने इस दुःख की घड़ी में शोकग्रस्त परिजनों से मिलकर सांत्वना एवं ढांढस बंधाया और उनके हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ईश्वर से मृत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना किए।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव