धनबाद:बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर द्वारा धनबाद भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में धनबाद महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं झारखंड भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे तथा तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजीव अग्रवाल उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्देशित आजादी के 75 में वर्षगांठ के अवसर पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं इसी कार्यक्रम के निमित्त अगस्त के महीने में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अनेको कार्यक्रम भाजपा को धनबाद जिला में करने हैं जिसका शुभ शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर कमलों द्वारा ही होगा युवा शक्ति देश की जान है तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और आजादी के अमृत महोत्सव का शुभ शुरुआत आजा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम द्वारा किया जाना यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा के प्रति सम्मान और भरोसे को को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में पूरे अगस्त भर में राष्ट्र प्रेम से रंग देने का योजना है प्रत्येक दिन भारतीय जनता पार्टी भारत के तिरंगे की शान में कार्यक्रम करता रहेगा तिरंगा यात्रा से लेकर हर घर तिरंगा सेल्फी विद तिरंगा के अनेको कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में करने वाली है इन कार्यक्रमों में ना केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपितु भारत के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होगी।
झारखंड के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद वाहन नगर में एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगा, इसकी रूपरेखा बनाने हेतु आज के बैठक में विशेष चर्चा होगी भाजपा का एक लाख केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है अभी तो देश की सेवा है इसे निमित्त हम लोग इस आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मना रहे हैं।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आजादी के 75 वर्ष गांठ में जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इसकी शुरुआत हम भारतीय जनता युवा मोर्चा करने जा रहे हैं वह एक बिरला उदाहरण होगा हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य तिरंगा बाइक रैली धनबाद के सराय ढेला से प्रारंभ करके हीरापुर होते हुए सिटी सेंटर तत्पश्चात बैंक मोड़ केंदुआ होते हुए लोयाबाद होते हुए कतरास थाना चौक पर तिरंगा यात्रा को समाप्त करेंगे, इस यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद झरिया एवं बाघमारा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी। सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लिए हुए बाइक पर सवार होकर जब कार्यकर्ता गुजरेंगे तो आम जनमानस में यह संदेश अवश्य जाएगा कि आज हम देश के 75 में आजादी के वर्षगांठ को कितने हर्षोल्लास से मना रहे हैं और देश हमारे लिए सर्वोपरि है और देश की अखंडता एकता संप्रभुता हमारे लिए कितना मायने रखती है।
बैठक में प्रियंका रंजन, तमाल राय, जयंत सिंह चौधरी, अवध बिहारी राम, अवधेश शाह, रवि मिश्रा, सुमित प्रमाणिक, सोनू रवानी, जिम्मी सिंह राजपाल, साजन पासवान, स्वर्णा मिश्रा, अजय कुमार, दिलीप सिंह,अमित, विशाल सिन्हा, जीत सोनी, सूरज पासवान, बंटी बावरी,रजनीश सिंह, राहुल सोनी, प्रेम नोनिया, राहुल गुप्ता, सचिदानन्द तिवारी,विकास ओझा, विशाल सिन्हा, रोहित पांडे, राजेश सोनकर समेत अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।