झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति ने धनबाद सिविल सर्जन को किया सम्मानित।



धनबाद: शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र कुमार ने झारखण्ड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ धनबाद सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा को उनके आवास पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लखनलाल शर्मा, जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा, प्रदेश महासचिव उमेश कुमार शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष विशु शर्मा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा, धनबाद प्रखंड उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, धनबाद प्रखंड उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा, धनबाद आई एस एम के सुनील विश्वकर्मा समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Related posts