धनबादःसोमवार को शक्ति सेना के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह भावी पार्षद धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या-6 दीपक कुमार महतो के अध्यक्षता में झारखंड आंदोलन के महानायक वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भावी पार्षद दीपक कुमार महतो ने बताया कि निर्मल महतो हमेशा अलग झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी। झारखंड के लिए उन्होंने अपना बलिदान भी दिया। इसलिए आज सभी लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। साथ बताया गया कि शहीद निर्मल महतो के सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। झारखंड अलग राज्य निर्माण को लेकर निर्मल बाबू ने शहादत देने का काम किया था। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर रवि महतो, बबलू महतो, टप्पू कुमार, रोनित महतो, आकाश महतो, रोशन, प्रेम आदि मौजूद थे।