स्नेह यात्रा मनाते हुए महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके कार्यों को सराहा एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की*
रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आज पुलिस पदाधिकारियों को रक्षासूत्र बाधंने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,और महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 08अगस्त से 11 अगस्त तक स्नेह यात्रा के तहत कार्यक्रम चल रहा है,इसी क्रम में जगरनाथपुर थाना और धुर्वा थाना के थाना प्रभारी के साथ सभी पुलिस पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके स्वस्थ यशस्वी एवम दीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने किया,
आरती कुजूर ने कहा की जिस तरह हर प्रकार के मुश्किलों का सामना करके अपने अपने क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों का विधिव्यवस्था बनाए रखने केलिए कार्य करना सराहनीय है,ऐसे योद्धाओं को रक्षासूत्र बांधना हमारे लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में सीमा पात्रा, सीमा सिंह, मंजूलता दुबे,रेणुका मुर्मू, बबीता वर्मा,नीलम चौधरी, सोनी हेमरोम,रंजिता सिंह, उषा पांडेय,सुनीता सिंह,सुजाता सिंह रीता क्षेत्री,संतोष जी उपस्थित रहे।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव