मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा इंद्रधनुषी सावन उत्सव का आयोजन।


धनबाद:मंगलवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा धनबाद क्लब में इंद्रधनुषी सावन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 75 वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव में राष्ट्रीयता के तहत हर घर तिरंगा देश भक्ति गाने सभी बहनों ने तिरंगा लहराते हुए देश प्रेम दर्शाया और घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा स्लोगन को चरितार्थ कर समिति के सदस्यों द्वारा देशभक्ति का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। और कृष्ण भक्ति और शिव भक्ति के द्वारा अध्यात्म का बहुत ही सुंदर भाव दर्शाया गया। सर्वप्रथम सरला अग्रवाल एवं ग्रुप के द्वारा मेरे बांके बिहारी लाल भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुझे सजना के लिए, सावन का महीना पवन करे शोर, हाय हाय यह मजबूरी, बरसात में जब आएगा सावन का महीना, एक लड़की भीगी भागी सी, प्यार हुआ इकरार हुआ और सात सहेलियां खड़ी खड़ी नृत्य किरण गोयनका, संजू डालमिया, प्रीति अग्रवाल, शीतल गोयल, प्रीति पी अग्रवाल, सुमन गोयल, सुनीता गोयल, सुषमा केजरीवाल, पलक डालमिया, सारिका सिंघल, निशा, सीमा पोद्दार,मीतू सरिया रानी लूहारूका, रितु गुटगुटिया इत्यादि के द्वारा प्रस्तुत किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य सावित्री अग्रवाल एवं सुमन बगड़िया ने बेहद शानदार नाटक का मंचन किया। बीच-बीच में किरण अग्रवाल ने चुटकुलों के द्वारा सभी को गुदगुदाया। निर्मला तुलसियान एवं अनामिका के सास बहू के नाटक पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। तंबोला तथा विभिन्न गेम से सदस्यों का मनोरंजन किया गया। इस अवसर पर समिति की निर्मला तुलसियान, उर्मिला गुटगुटिया,शारदा बजाज, विमला बंसल,अनीता मिश्रा, कल्पना पाटोदिया, अनीता अग्रवाल,सुधा खेतान, अरुणा भगानिया, वीणा गिनदोरिया, बबीता पोद्दार, नेहा पोद्दार, उर्मिला पोद्दार ,कृष्ण अग्रवाल, हनसा कृष्ण गुप्ता, शकुंतला कटेसरिया, राज रिटोलिया, अनीमा गुटगुटिया, रेनू गोयल समेत अन्य सदस्या उपस्थित थी।

Related posts