रांची : भारी बारिश में भी भाजपा किसान मोर्चा ने राजधानी रांची में ट्रेक्टर पर तिरंगा यात्रा निकाला। बिरसा चौक से यात्रा का शुभारभ हुआ और मोराबादी बापू वाटिका में समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मेयर आशा लकड़ा उप महापौर संजीव विजयवर्गीय विधायक सी पी सिंह ,नवीन जायसवाल एवं महानगर के अध्यक्ष के के गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। इसी के तहत झारखंड प्रदेश में भी किसान मोर्चा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है।इसी बीच भारी बारिश के बावजूद भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।