धनबाद शुक्रवार 12 अगस्त को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,देश के आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 75 किलोमीटर की लंबी अमृत महोत्सव गौरव यात्रा कार्यक्रम के चतुर्थ दिन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने नया बाजार सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर अमृत महोत्सव गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया और सुभाष चौक से वासेपुर होते हुए हजारों की संख्या में कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए भूली ए ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के आजादी की 75वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 75 किलोमीटर की पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है।
आगे श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा के माध्यम से पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के लिए किए गए ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय कार्यों,उपलब्धियों एवं पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराने की दरकार है,कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश में बड़े बड़े उद्योग,कल कारखाने,शैक्षणिक संस्थान एवं अस्पताल के साथ-साथ सैकड़ों ऐतिहासिक संस्थानों की स्थापना की गई ,आगे श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में कोलियरीयो एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण,संचार क्रांति व पंचायती राज का गठन एवं सैकड़ों योजनाएं धरातल पर लाकर लोगों को रोजगार मुहैया कराने का काम किया है,भारतीय इतिहास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,जवाहरलाल नेहरु,डॉ राजेंद्र प्रसाद,सरदार पटेल,लाल बहादुर शास्त्री,सुभाष चंद्र बोस इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने की दरकार है,उनका उद्देश्य और सपना था कि हमारा भारत सुंदर, सशक्त एवं आजाद हो जिससे देश के हर नागरिक अमन-चैन,भाईचारे के साथ रहे, देश की आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली,उस आजादी की लड़ाई में हजारों हजार क्रांतिकारी जांबाज सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई और उस लड़ाई में कांग्रेस का उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक योगदान रहा है ।
आगे श्री सिंह ने कहा कि देश की वर्तमान मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,महंगाई चरम सीमा पर है,बेरोजगार त्रस्त हैं,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है इसके बावजूद केंद्र सरकार लापरवाह बनी हुई है,देश में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों,दलालों के हाथों बिक चुकी है,ऐसे विफल मोदी सरकार को कांग्रेस पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
आगे श्री सिंह ने कहा कि कल दिनांक 13 अगस्त 2022 को गौरव यात्रा कार्यक्रम के पांचवें दिन का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे धनबाद बैंक मोड़ से होगी और बैंक मोड़ से गोधर,केंदुआ-करकेन्द,सिन्दरा, सिजुआ होते हुए कतरास तक पदयात्रा कार्यक्रम होगी उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे,उक्त कार्यक्रम में जिला के सभी सम्मानित कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविन्द वर्मा,मदन महतो,संतोष सिंह,सुल्तान अहमद,शमशेर आलम,ललन चौबे,मुख्तार खान,योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह ,मनोज यादव,अशोक सिंह,वैभव सिंहा,पंकज मिश्रा,नवनीत नीरज, अनवर शमीम,नवीन सिंह,एहसान खान,आमिर हाशमी,कुमार गोरव,गोपाल कृष्ण चौधरी,सीता राणा,जाहिर अंसारी,प्रीतम रवानी,हुमायूं रजा,पप्पू कुमार तिवारी, नाजिम आलम,बबलू दास,वीरेंद्र गुप्ता,इम्तियाज अली,पिंटू तुरी,राजीव रंजन चौबे, भगवान दास,बिल्किस खानम,डीएन यादव,हरेंद्र शाही,आसिफ रजा,पंकज सिंह,भोला सिंह,कार्तिक घोष,रमेश राय आशीष सिन्हा,अरविंद सैनी,संजीव चौहान,भास्कर झा,गीता सिंह,सोनी सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।