आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 75 किलोमीटर की लंबी अमृत महोत्सव गौरव यात्रा कार्यक्रम के पांचवें दिन

आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,देश के आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 75 किलोमीटर की लंबी अमृत महोत्सव गौरव यात्रा कार्यक्रम के पांचवें दिन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने सिटी सेंटर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर एवं बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर अमृत महोत्सव गौरव यात्रा का शुभारंभ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश पांडे जी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी,झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्थिति में किया गया और धनबाद से बैंक मोड़,गोधर,केंदुआ-करकेन्द,एकड़ा,सिन्दरा,सिजुआ होते हुए सैकड़ों कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए कतरास पहुंची और कतरास पहुंचकर पदयात्रा कार्यक्रम एक सभा में परिणत हुआ।
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के दिशा निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव पर आकर जिस संविधान की रचना स्वतंत्र भारत के दौरान कांग्रेस के मार्गदर्शन में की गई इस आजादी की 75 वर्षों में जिसकी आजादी को लेकर देश में खुली सांस लेने का आश्वासन देश की जनता को हमने दिया था,आज पुनः एक बार देश खतरे में आई है,वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा देश की संविधान,देश की संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है,जो लोगों से छुपा नहीं है,कांग्रेस पार्टी गौरव यात्रा के माध्यम से देश के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराने का प्रयास करेगी,आगे उन्होंने पदयात्रा कार्यक्रम की ऐतिहासिक भीड़ देखकर अभिभूत होते हुए कहा कि संगठन के कार्यों में धनबाद जिला हमेशा अव्वल रही है और इस गौरव यात्रा को भी धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने ऐतिहासिक बनाने का काम किया है, इसके लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी सहित जिला कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए सभी कांग्रेसजनों के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के आजादी की 75वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 75 किलोमीटर की पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है। आगे उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा कार्यक्रम को धनबाद जिला में मजबूती के साथ सफलतापूर्वक ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित जिला के सभी कांग्रेसजनों के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया,आगे श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गौरव यात्रा के माध्यम से देश के लिए कांग्रेस के द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय कार्यों,उपलब्धियों एवं पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराने की दरकार है,कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश में बड़े बड़े उद्योग,कल कारखाने,शैक्षणिक संस्थान एवं अस्पताल के साथ-साथ सैकड़ों ऐतिहासिक संस्थानों की स्थापना की गई ,आगे श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में कोलियरीयो एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण,संचार क्रांति व पंचायती राज का गठन एवं सैकड़ों योजनाएं धरातल पर लाकर लोगों को रोजगार मुहैया कराने का काम किया है,भारतीय इतिहास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,जवाहरलाल नेहरु,डॉ राजेंद्र प्रसाद,सरदार पटेल,लाल बहादुर शास्त्री,सुभाष चंद्र बोस इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने की दरकार है,उनका उद्देश्य और सपना था कि हमारा भारत सुंदर, सशक्त एवं आजाद हो जिससे देश के हर नागरिक अमन-चैन,भाईचारे के साथ रहे, देश की आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली,उस आजादी की लड़ाई में हजारों हजार क्रांतिकारी जांबाज सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई और उस लड़ाई में कांग्रेस का उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक योगदान रहा है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद जिला के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जी ने संयुक्त रूप से कहा देश की वर्तमान मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,महंगाई चरम सीमा पर है,बेरोजगार त्रस्त हैं,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है इसके बावजूद केंद्र सरकार लापरवाह बनी हुई है,देश में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है,जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों,दलालों के हाथों बिक चुकी है,ऐसे विफल मोदी सरकार को कांग्रेस पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में आज लोग महंगाई,बेरोजगारी एवं तमाम समस्याओं से जूझ रही है इसके बावजूद वर्तमान केंद्र कि मोदी सरकार लापरवाह एवं लाचार बनी हुई है केंद्र सरकार की क्रियाकलापों से लोग त्रस्त एवं हदप्रद्ध है, मोदी सरकार देश में जात-पात, धर्म की राजनीति कर समाज एवं देश को बांटने का काम कर रही हैं,आगे उन्होंने कहा कि इस गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी लोगों तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को जोड़ने का काम करेगी।
मौके पर झारखंड में कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि गौरव यात्रा कांग्रेस पार्टी की एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में कांग्रेस के द्वारा ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ-साथ पार्टी के विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी,वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है ऐसे पीपल मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की दरकार हैं।
कार्यक्रम में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है गौरव यात्रा के माध्यम से हम सभी कांग्रेसी जनों को लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए उपलब्धियों एवं उनके विचारधाराओं को लोगों तक ले जाने की दरकार है।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी एवं जिला संयोजक जय शंकर पाठक ने संयुक्त रुप से कहा कि देश की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों दलालों के हाथों बिक चुकी है ,देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है, लोग लाचार ,मजबूर एवं बिवस है, महंगाई चरम सीमा पर है, आपसी भाईचारे में मतभेद एवं जाति-धर्म की राजनीति कर सरकार चलाने वाले ऐसे पार्टियों को देश से उखाड़ फेंकने की दरकार है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमृत महोत्सव गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश में किए गए ऐतिहासिक कार्यो से अवगत कराने के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को जोड़ने का काम करेगी।
कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य सह धनबाद जिला के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी,प्रणव झा,जिला संयोजक जयशंकर पाठक,विजय कुमार सिंह,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,मयूर शेखर झा,रविंद्र सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविन्द वर्मा,मदन महतो,संतोष सिंह,सुल्तान अहमद,शमशेर आलम,ललन चौबे,मुख्तार खान,अशोक सिंह,योगेंद्र सिंह योगी,बीके सिंह,राजेश्वर सिंह यादव,माला झा,रामप्रीत यादव,मंटू दास,मनोज यादव,वैभव सिंहा,लक्ष्मण तिवारी,पंकज मिश्रा,नवनीत नीरज,अनवर शमीम,संजय महतो, श्री राम चौरसिया,नवीन सिंह,एहसान खान,संजय जायसवाल,आमिर हाशमी,कुमार गोरव,गोपाल कृष्ण चौधरी,सीता राणा,जाहिर अंसारी,प्रीतम रवानी,राजू दास,अब्दुल करीम अंसारी,संतोष राय,दिलीप मिश्रा,हुमायूं रजा,जितेश सिंह,सतपाल ब्रोका,पप्पू कुमार तिवारी,बमभोली सिंह,बबलू दास,गंगा बाल्मीकि,वीरेंद्र गुप्ता,अवधेश पासवान,इम्तियाज अली,भगवान दास,अशोक वर्णवाल,जयप्रकाश चौहान,डीएन यादव,शहजादा हुसैन,राहुल राज, रमण मिश्रा,जावेद रजा,पिंटू तुरी,रामदुलारी देवी,राहुल राज,कयूम खान,विजय पासवान,नाजिम आलम ,पूर्णेन्दु सिंह,कृष्णा सिंह,हरेंद्र शाही,आसिफ रजा,प्रभाकर नोनिया,भोला सिंह,कार्तिक घोष,संजय सिंह चौधरी,रोहित वाही,अनु पासवान,शुभ्रवरण तिवारी, जितेंद्र शर्मा कमल शर्मा,विक्की कुमार, इम्तियाज आलम,भास्कर झा,आशीष सिन्हा,अरविंद सैनी,संजीव चौहान,हरिओम कुमार,राजीव पांडे,अनु पासवान,आनंद मोदक,गीता सिंह,सोनी सिंह,कुसमी देवी, पूनम कुमारी,सुनीता देवी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts