धनबाद: शनिवार को यूनियन क्लब में विप्र सेना महिला मोर्चा की अध्यक्षा नीतू तिवारी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया की रविवार को उनकी संस्था श्री राधा कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. प्रतियोगिता में एंट्री नि:शुल्क होगा. प्रतियोगिता तीन ग्रुप में होगी। जिसमे पहले ग्रुप में 3 वर्ष से लेकर छह वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। दूसरा ग्रुप सात से दस वर्ष तक का होगा। और तीसरा ग्रुप ग्यारह वर्ष से लेकर चौदह वर्ष का है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कार्यक्रम के दिन रविवार को ग्यारह बजे तक अंतिम रजिस्ट्रेशन लिया जायेगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन नही होगा। उन्होंने बताया कि लोगों से इस कार्यक्रम का काफी रिस्पांस मिल रहा है और अब तक 40 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घर से ही तैयार होकर आयेंगे। यहां मंच पर यदि कोई अपनी एक्टिविटी दिखाना चाहता है तो दिखा सकता है लेकिन वो सिर्फ रैंप पर चलने के दौरान ही ।इस कार्यक्रम में धनबाद के कुछ नृत्य कला से जुड़े कलाकार भी राधा कृष्ण थीम से जुड़े नृत्य कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम के अंतराल में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे । नीतू सिंह ने कहा विप्र महिला प्रकोष्ठ कार्यक्रम को बहुत शानदार और दर्शनीय बनाएंगे. प्रोग्राम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद सह विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा और भाजपा प्रदेश कमिटी की सदस्या रागिनी सिंह होंगी। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है.इस अवसर पर प्रदेश संयोजिका सुधा मिश्रा, सुधा मिश्रा, सुभद्रा झा, कल्पना झा, समेत अन्य सदस्या उपस्थित थी।
Related posts
Dhanbad:उपायुक्त ने किया नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण
Dhanbad:उपायुक्त ने किया नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षणधनबाद:उपायुक्त ने लिया माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
उपायुक्त ने लिया माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजाधनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी गेट पर अवैध गतिविधियाँ और प्रशासन की निष्क्रियता
धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी गेट पर अवैध गतिविधियाँ और प्रशासन की निष्क्रियता