जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन



*एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के पर्यवेक्षण हेतु सभी उत्तरदायित्वों के निर्वहन निदेश*


*जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक*

*उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन*

*एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के पर्यवेक्षण हेतु सभी उत्तरदायित्वों के निर्वहन निदेश*

रांची: उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव, सदस्य एवं नामित सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जिला अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के पर्यवेक्षण हेतु सभी उत्तरदायित्वों के निर्वहन के निदेश दिये।

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं सरकार के सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के अधिसूचना के आलोक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के पर्यवेक्षण हेतु राँची जिला अन्तर्गत जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति का गठन किया गया है, जो निम्न रूपेण है:-

1. उपायुक्त, राँची – अध्यक्ष
2. उप विकास आयुक्त, राँची – सदस्य
3. परियोजना निदेशक, आईटीडीए, राँची – सदस्य
4. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, राँची – सदस्य
5. जिला शिक्षा पदाधिकारी, राँची – सदस्य
6. सिविल सर्जन, राँची – सदस्य
7. श्री यमुना गिरि, सेवानिवृत झारखण्ड शिक्षा सेवा – नामित सदस्य
8. श्री विभाकर मिश्र, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक – नामित सदस्य
9. प्राचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सलगाडीह तमाड़ – सदस्य सविच

समिति का उत्तरदायित्व निम्न प्रकार है: –

1. विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन बुनियादि ढांचे के विकास-सह-शैक्षणिक गतिविधियों, मेस आदि जैसे सभी पहलुओं तथा सुविधाओं का पर्यवेक्षण करना।

2. बेहतर क्रियान्वयन एवं विकास के लिए स्थानीय सहायता और सहयोग सुनिश्चित करने में विद्यालयों की सहायता करना।

3. छात्र/छात्राओं को उनकी संस्कृति तथा उनके व्यक्तित्व विकास एवं पेशेवर विकास के विभिन्न तरीकों के बारे में जानने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में सहायता करना ।

4. विद्यालयों की गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए आमजनों से अतिरिक्त वित्तीय सहायता तथा समर्थन जुटाना।

5. अनुभवों एवं सुविधाओं को साझा करने हेतु विशेष रूप से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्यालयों को केन्द्र बिन्दु बनाने के लिए गतिविधियों का आयोजन करवाना।

6. विद्यालयों से विभिन्न संरचनात्मक एवं ढाँचागत विकास की गतिविधियों की प्रगति की निगरानी करना।

7. विद्यालयों के कामकाज के शैक्षणिक अथवा अन्य पहलुओं में आवश्यक सुधार या बदलाव हेतु झारखण्ड आश्रम एण्ड एकलव्य विद्यालय एडूकेशन सोसायटी को सुझाव देना।

8. झारखण्ड आश्रम एण्ड एकलव्य विद्यालय एडूकेशन सोसायटी द्वारा समय समय पर सौंपी जाने वाली अन्य जिम्मेवारियों का निर्वहन। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव, सदस्य एवं नामित सदस्य उपस्थित थे।

Related posts