साहिबगंज:- सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने अहले सुबह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सदर अस्पताल के पहली मंजिल स्थित कैदी वार्ड का निरीक्षण किया। जहाँ कैदी वार्ड में लगे लोहे के गेट का पुलिस के हथकड़ी का कब्जा देख सिविल सर्जन बिफड़ पड़े। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि कैदी वार्ड कैदी मरीज के लिए बना है, न कि पुलिस को आराम फरमाने के लिए। वही इसके बाद सिविल सर्जन ने ऑपरेशन थियेटर को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए जबकि लेबर रूम को भी बेहतर बनाने की बात कही। इसके बाद सीएस ने उपरी मंजिल पानी की जर्जर टंकी देख बिफड़ पड़े। उन्होंने नई टंकी लगाने के निर्देश दिये। वही महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों से सुविधा के बारे में पूछताछ की। वही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मोहन पासवान से आसपास में मरीजो को दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली। इस क्रम में सीएस ने निरीक्षण के दौरान रोस्टर रजिस्टर का अवलोकन करते हुए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी को समय पर ड्यूटी आने के सख्त निर्देश दिये। इस मौके पर प्रभारी डीएस डॉ. मोहन पासवान, डॉ. आशुतोष कुमार, जयराम यादव समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजुद थे।