*झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित बैठक*
*उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक*
*मूलभूत सुविधाएं और विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा*
रांची: उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी कांके, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल रांची, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग गोंदा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची उपस्थित थे।
बैठक में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं एवं विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय को मांग की गयी भूमि में से उपलब्ध करायी गयी जमीन पर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
अवैध जमाबंदी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए जमाबंदी रद्द करने का निदेश दिया। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 70 एकड़ अतिरिक्त भूमि याचना में से स्थानांतरित किए गए 59 एकड़ भूमि के बाद बाकी बचे भूमि को भी जल्द से जल्द ट्रांसफर करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा मांग की गई रैयती भूमि पर धारा-19 की कार्रवाई करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया।
बैठक में उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल रांची को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के मेन गेट से रिंग रोड तक सड़क बनाने हेतु भूमि अधियाचना जिला भू-अर्जन कार्यालय को भेज कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची द्वारा बताया गया कि पावर सबस्टेशन तैयार हो गया है और हाई वोल्टेज तार के लिए पोल लगाने का कार्य भी जारी है। बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अंचल अधिकारी कांके एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सीयूजे के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आधारभूत संरचना का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किसी तरह की शिकायत आती है तो उनके साथ उनसे बातचीत कर निपटारा करें।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव