नेशनल पीपुल्स पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन



रांची : नेशनल पीपुल्स पार्टी” का बड़ा तलाब स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में वातानुकूलित प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार ने किया। मौके पर नेशनल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष “पी ए संगमा जी” का 75 वां जन्म दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष “राजकुमार पोद्दार” जी के नेतृत्व में जिला कमेटियों के संग झारखंड में विकल्प के रूप में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का जिम्मेवारी लिया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव सुमन बाड़ा ,प्रदेश सचिव अशोक मुंडा ,प्रदेश सचिव जोसेफ लकड़ा, प्रदेश सदस्य मीर यूनुस ,आरती देवी, संगीता देवी, लालदेव तिर्की, परवेज अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसकी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने दी।

Related posts