राँची : राजधानी राँची के बंधन बैंक के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट हुई है। यह घटना जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास हुई है।जहां गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर सुक्रांतो भट्टाचार्य नाम के कर्मचारी से लाखों रुपया लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कर्मचारी से कितने रुपए की लूट हुई अब तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल कर्मचारी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।