गिरिडीह: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान के पांडेयडीह स्थित आवासीय परिसर में देवताओं के प्रथम पूज्य भगवान गणेश के प्रतिमा का तीन दिनों तक चली विधि विधान के साथ पूजा के बाद शुक्रवार को पांडेडीह तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया गया। काफी संख्या में आस पास के लोग सुनील पासवान के आवास पर पहुंचकर बप्पा को विसर्जित करने के लिए जयकारा लगाते हुए बैंड बाजा के साथ निकले जो गली मोहल्ला का भ्रमण करते हुए नाच गान और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए पांडेयडीह तालाब पहुंचे। जहां प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इसके पूर्व बुधवार को आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से साथ पूजा अर्चना और आरती की गई। गुरुवार को भी वैदिक पूजा पाठ और आरती की गई। शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद हवन कर पूर्णाहुति की गई। जिसके बाद जलाशय में प्रतिमा विराजित किया गया। इस बाबत सुनील पासवान ने कहा की तीन दिनों तक धूमधाम से देवो के प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा आराधना की गई। इस क्रम में बप्पा से जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई और जिले के ऊपर आने वाली विपदा को हर लेने के लिए प्रार्थना किया गया।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव