सोनाहातु में तीन लोगों की हत्या, इलाके में फैला सनसनी



रांची : राजधानी रांची के सोनहातू इलाके में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीन लोगों की हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि डायन बिसाही के आरोप में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। ट्रिपल मर्डर की जानकारी स्थानीय लोगों ने सोनहातू थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सोनाहातू थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक दो शव को बरामद कर लिया है और वहीं तीसरे शव की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल हत्या किसने की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोनहातू थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस तीसरे शव की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस घटना को कौन अंजाम दिया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts