गिरिडीह: प्रेम प्रसंग मामले को लेकर बेंगाबाद थाना अंतर्गत सोनबाद में जमकर हंगामा हुआ। मामले को लेकर बताया गया की देवघर के एक आश्रम के स्वामी राधाकांतानंद उर्फ उदय महाराज अनीता मुर्मू नामक युवती को जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपने साथ ले जा रहे थे। इसी बीच हॉस्टल के लगभग 50 की संख्या में छात्र जमा होकर हंगामा करने लगा और उदय महाराज को पीटने पर उतर गए। इसी बीच स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि डिस्को मंडल और ग्रामीणों की मदद से उदय महाराज को बचाया गया। जिसके बाद बेंगाबाद थाना को सूचना देकर मामले को जांच पड़ताल के लिए सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार युवती अनिता मुर्मु को उदय महाराज जबरन हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगे। इस बाबत युवती ने बताया कि उदय महाराज के द्वारा उन्हें जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। उन्होंने बताया कि महाराज जी कहने लगे कि साथ नहीं चलेगी तो मर जाएंगे और तुमको फसा देंगे। युवती ने बताया कि वह 2013 से आश्रम में रहते हुए आ रही है। उन्होंने बताया कि महाराज जी पढ़ाई के लिए उन्हें पैसा भी देती थी और एक बार रांची में उपचार भी कराए थे। लेकिन वे जबरदस्ती एक बार मांग में सिंदूर डाल दिए। युवती का कहना है कि अब वह उस आश्रम में रहना नहीं चाहती है। युवती ने बताया कि मुझे खोजने के लिए सबसे पहले मेरे गांव बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया भी गए थे। वहां नहीं पाए जाने पर सोनबाद पहुंच गए। इस पर स्वामी राधाकांतानंद उर्फ उदय महाराज का कहना है कि अनीता मुर्मू के साथ आश्रम में कई वर्षों से रहते हुए आ रहें है। हम दोनों की शादी वर्ष 2016 में हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले अनीता मुर्मू का टीवी का बीमारी हुआ था जिनका उपचार वे खुद करवाएं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि अनीता किसी दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इसके बाद हमने उसे डांटा और फटकार लगाएं। जिसके बाद कुछ काम को लेकर हम कोलकाता गए थे। वापस आने पर पता चला कि अनीता चली गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अनीता का दूसरे नंबर से मुझे मैसेज और कॉल दोनों आया। जिसमें अनीता ने कहा कि उनके परिवार वाले उन्हें कहीं ले जा रहे हैं। जिसके बाद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सोनबाद पहुंचे। जिसके बाद अपने साथ चलने को कहा और अनीता का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाने के लिए ले जाने लगे। इसी बीच आदिवासी छात्र जमा होकर हंगामा करने लगे। उदय महाराज ने बताया कि देवघर कॉलेज के बगल में राम कृष्ण विद्या आश्रम नामक अनाथालय संचालित है जहां अनीता मुर्मू वर्षों से रह रही है। फिलहाल बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है उसके बाद ही पूर्ण रूप से मामला स्पष्ट हो पाएगा।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव