तमाड़ में फिर से होगा करम मिलन समारोह : यदुगोपाल



रांची : आदिवासी समाज के विभिन्न बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्धजनों की बैठक जादू गोपाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सालगाडीह मुरपा तमाड़ मे संपन्न हुआ। बैठक का संचालन पूर्ण चंद्र सिंह मुंडा नें किया। इस बैठक में सर्व समिति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया कि पंचपरगना क्षेत्र के आदिवासियों को अपने समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से विकास के लिए झारखंड आदिवासी परिषद का गठन किया गया। साथ ही साथ इस बैनर के तले सालगाडीह मुरपा में दिनांक 22/9/2022 को करम मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से प्रेम शाही मुंडा,राधा कृष्णा मुंडा,लक्ष्मण सिंह मुंडा , मेघलाल मुंडा,अनिता मुंडा, कृष्णा मुंडा,सुखलाल सिंह मुंडा, भूषण मुंडा,महावीर लोहरा, सिदाम सिंह मुंडा ,परमेस्वर मुंडा, फनी महली,उमेश लोहरा, हरि सिंह मुंडा, लक्ष्मीकांत उरांव ,गणेश सिंह मुंडा, आदि सभी मिलकर करेंगे।

Related posts