जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद , झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश्वर सिंह एवं प्रदेश महासचिव श्री सुशील कुमार सिंह को उनके प्रदेश दायित्व से, संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा, तत्कालिक प्रभाव से पदमुक्त किया गया है। विगत कई महीनों से दोनों पदाधिकारियों का अपेक्षित सहयोग प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त नहीं हो रहा था, जिसके उपरांत प्रदेश स्तर पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं दोनों पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया। इस नोटिस का श्री दिनेश्वर सिंह द्वारा संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने एवं श्री सुशील कुमार सिंह से कोई भी उत्तर प्राप्त नहीं होने के कारण यह विषय केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाया गया । राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस विषय को गंभीरता से लिया एवम गहन विचार विमर्श के उपरांत दोनो पदाधिकारियों को पदमुक्त करने के निर्णय पर अंतिम मुहर लगा दिया गया।
प्रदेश संगठन नेतृत्व ने उपरोक्त निर्णय ले कर पूरे प्रांत में संचालित समस्त जिला संगठनों को अनुशासित सैन्य परंपरा एवम स्वस्थ सैन्य मूल्यों के प्रतिस्थापना का स्पष्ट संदेश दिया है , साथ ही संगठन सर्वोपरी के अपरिमेय संकल्प को स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।