राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन



*उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर ने कार्यशाला का किया उद्घाटन*

*प्रतिभागियों को सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीकरण के तहत चयनित 9 विषयों की दी विस्तृत जानकारी*

*आंकड़ों के ससमय प्रविष्ठि कराने हेतु डीडीसी ने किया मार्गदर्शन*

रांची। समाहरणालय, ब्लॉक-बी, कमरा संख्या 505 में संशोधित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 (AY – 2021-223) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, रांची विशाल सागर द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। मौके पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए नामित सभी प्रखण्डों से 9 विषयों से संबंधित विभागों के जिला / प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कार्यशाला के उद्घाटन उपरांत उप विकास आयुक्त विशाल सागर द्वारा सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीकरण के तहत चिन्हित 9 विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों से जिला स्तर / प्रखण्ड स्तर /ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायतों पुरस्कारों के उपलब्ध आंकड़ों को ससमय प्रविष्टि कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
डीडीसी विशाल सागर द्वारा बताया गया कि सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीकरण के तहत चिन्हित 9 विषयों पर सतत कार्य करने से विकास के सभी प्रक्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है। साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा सम्पादित अच्छे कार्यों एवं उपलब्धियों से राज्य एवं देश के अन्य सहभागियों के साथ साझा किया जा सकता है। यह हमें अपने कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे जिले का नाम और राज्य का नाम रौशन हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिनांक 10.09.2022
से 20.09 2022 तक सभी प्रश्नावली भरने का लक्ष्य रखा गया।कार्यशाला में उद्घाटन उपरांत प्रतिभागियों को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, राँची वीरेंद्र चौबे द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पर विस्तृत जानकारी दी गयी।आपको बताएं कि पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत पुरस्कार दिया जा रहा है। इस वर्ष पूर्व से लागू राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की प्रक्रिया को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से संशोधित किया गया है। मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए5 चिन्हित 9 विषयों पर आधारित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पूरे देश में लागू कर दी गयी है।

Related posts