धनबाद: मंगलवार को गोविंदपूर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का अभियान राहुल गांधी के निर्देश पर गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस द्वारा उपर बाजार यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आगामी पाँच महीना तक चलता रहेगा। फिर इसका अगला कार्यक्रम विधिवत चलता रहेगा।यात्रा प्रियव्रत सिंह चौधरी प्रखंड अध्यक्ष गोविंदपुर के नेतृत्व में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है देश को धर्म-जाती के खाई को बढ़ाने का काम किया है देश मे भाईचारे को कमजोर करने का काम किया है इसलिए हम राहुल गांधी ने देश को जोड़ने का जो प्रण लिया है उनके संदेशो को विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचाने का काम कर रहे है। और देश को जोड़ने का काम कर रहे है।इस मौके पर निरंजन तुरी, बनेश्वर प्रसाद चौधरी, भास्कर झा, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, सहदेव सिंह, संजीव चौहान, बबलू दास, जितेंद्र मुर्मू, वीरेंद्र हादसा, बलेश्वर सोरेन, निरंजन मरांडी, बिल्लू मिश्रा, अखंड चौधरी आदि उपस्थित थे।
समाज के हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति बनाना है जागरूक – एसएसपी
समाज के हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति बनाना है जागरूक – एसएसपी