योगा भारत की पारंपरिक ससंस्कृति।- रुचि कुजुर


हजारीबाग झारखंड राज्य 22वां योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 24 से 25 सितंबर स्थान पोद्दार धर्मशाला,चुटिया, राँची में होने जा रहा है, जिसे राँची जिला योगा संघ के द्वारा प्रबंधन किया जा रहा है।इस चैंपियनशिप में हजारीबाग जिला योगा संघ से 45 सदस्यीय टीम भाग लेने राँची प्रस्थान कर रही है।इस अवसर पर हज़ारीबाग ज़िला योगा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री रुचि कुजुर,संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा, उपाध्यक्ष अनुप राजेश लकड़ा,बहादुर राम,आर्ष कन्या विद्यालय के प्राचार्य आचार्य कौटिल्य उपस्थित थे।इस अवसर पर रुचि कुजुर ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज योगा को ओलंपिक में मान्यता प्रदान कर दिया गया है योग को खेल का दर्जा मिलने से छोटे उम्र से बच्चे योगा सीख सकते हैं और मेडल प्राप्त कर सकते हैं।साथ योगा भारत की पारंपरिक संस्कृति रही है छात्र जीवन से लगाव छात्र संस्कृति को अपने जीवन मे उतार पाएँगे।इस प्रतियोगिता में पुरुष ग्रुप 8 से 10 उम्र में अंकित आर्य,सागर कुमार,आराभ शंकर,और गर्ल्स में मीनाक्षी आर्य,राधिका आर्य,पूजा कुमारी,उम्र 10 से 12 ग्रुप बाल विकास,लक्खी राज,प्रशांत कुमार,वहीं गर्ल्स ग्रुप में स्नेहा, लक्ष्मी आर्य, स्वेता भारती, उम्र 12 से 14 ग्रुप करण कुमार,आनंद कुमार,अभिनव कु पांडेय, इसी उम्र ग्रुप गर्ल्स में संजना ,अनिशा, अनिशा आर्य,उम्र 14 से16 अभिजीत पटेल,गर्ल्स ग्रुप में सोनिका,नेहा आर्य,वैष्णवी,16 से 18 उम्र ग्रुप में ऋषिकांत राजकुमार मेहता,गर्ल्स में आदित्य रानी, सौम्या,नेहा कुमारी,18 से 21 उम्र ग्रुप में अंजली मेहता,शैली नेहाल,21 से 25 उम्र ग्रुप में विनीत सिंह, अविनाश प्रजापति,महेंद्र कुमार,25 से 30उम्र ग्रुप में संगीत कुमारी,सृष्टि कुमारी,एकता कुमारी,30 से 35 उम्र ग्रुप में प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी,34 से 45 उम्र ग्रुप में अंजू कुमारी, मधुबाला कुमारी, मंजू गुप्ता सुमन,45 से ऊपर ग्रुप में राखी सिन्हा, रेणू कुमारी, भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला योग संघ ने पूरे टीम बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Related posts