धनबाद:उदयपुर राजस्थान में 30 सितंबर से 1अक्टूबर को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप भगत सिंह में एक्स.एम. ए झारखंड ने 3 स्वर्ण 5 रजत समेत 4 कांस्य पदक जीते। ओपन काता वर्ग में राज संचु राजवार ने रजत पदक और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका काता कैटेगरी में प्राची प्रिया स्वर्ण, कैडेट बालिका वर्ग काता और कुमिते में तृप्ति चंद्रवंशी स्वर्ण और रजत, कैडेट बालक वर्ग में आयुष सिंह को रजत और कांस्य, जूनियर वर्ग में कुमार उज्ज्वल निहाल को स्वर्ण और कांस्य सीनियर काता और कुमिते 67 केजी में बीबेक महतो को कांस्य और रजत, सीनियर कुमीते 75 केजी संस्कार तिवारी को कांस्य, सीनियर 60 केजी नागेंद्र बारी को रजत। झारखंड ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही, जबकि दिल्ली प्रथम, राजस्थान दूसरे और मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर रही। जीत कर घर वापसी में पुरे झारखंड टीम का धनबाद रेलवे स्टेशन में फुलमालों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।