लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 130 वीं जयंती पर रागिनी सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी



धनबाद: मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 130 वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया स्थित कतरास मोड़ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी हरीश जोशी, गंगाशरण शर्मा, श्यामसुंदर स्वर्णकार, राजकुमार अग्रवाल, शैलेश सिंह, अशोक प्रसाद बर्णवाल, सुमन अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी, श्रीराम यादव, अमित साव, सुदर्शन कुमार बर्णवाल, उचित महतो, उमेश यादव, अखिलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Related posts