धनबाद :-देश के कई हिस्से में भारी बारिश कराने के बाद अब मानसूनी बादल धनबाद और आसपास पहुंच गए हैं। इससे अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से धूप-छांव की लुकाछिपी के बाद अब आसमान में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ देर में धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा समेत दूसरे कई हिस्से में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के संकेत दिए हैं। बारिश का सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रह सकता है।धनबाद से मानसून की विदाई 12 अक्टूबर तक हो जाती है। इस बार मानसून एक सप्ताह लेट जा सकता है। 17 से 20 अक्टूबर के बीच मानसून जाएगा। जाने से पहले कुछ दिनों तक मानसूनी बादल बारिश कराएंगे।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव