25 को लगेगा सूर्य ग्रहण,8 नवंबर देव दीपावली पर लगेगा चंद्र ग्रहण



धनबाद :इस साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लग चुका है। इस साल कुल चार ग्रहण लगे हैं, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है। इस साल 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से संध्या 7 बजकर 27 मिनट तक है.जानकार बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगता है.इस बार दिवाली पर 25 अक्टूबर के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है और ठीक इसके 15 दिन बाद यानी देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसलिए अधिकतर लोग एक दिन पूर्व ही 7 नवंंबर को देव दीपावली का त्‍योहार मनाएंगे.बता दे कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या और चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन लगता है

Related posts