धनबाद।युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) की ओर से सोमवार को बैंकमोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव सह बिहार जनता खान श्रमिक संघ महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।मुख्य अतिथि का युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) संयोजक दिलीप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। क्षेत्र में सामाजिक कार्यों एवं लोगों की सेवा में बढ़ चढ़कर कार्य करने वाले युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) संयोजक दिलीप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने मोमेंटम देकर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) संयोजक दिलीप सिंह एवं मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल के दौरान क्षेत्र में मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ-साथ गरीबों में खाद्यान्न किट,भोजन आदि के अलावे जरूरतमंदो तक हर संभव सहयोग किया गया है।जोकि सराहनीय।श्री सिंह ने कहा कि संस्था के सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए यह सभी बधाई के पात्र है।रणविजय सिंह ने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा के सामाजिक कार्यों में मैं हर संभव सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। संस्था के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले। मौके पर दिलीप सिंह ने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा जिले में सेवा भाव से कार्य कर रही है। गरीब,असहाय निर्धन परिवारों को लगातार खाद्यान्न सामग्री, चिकित्सा,स्वास्थ्य सेवा, कन्याओं के विवाह आदि सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए भी संस्था आर्थिक सहयोग कर रही है।युवा संघर्ष मोर्चा सामाजिक कार्यों में सदैव प्रतिभाग करता रहेगा। समारोह में कबाड़ी पट्टी पार्षद गुलाम ख्वाजा अब्बास ने कहा कि दिलीप सिंह ने जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी धर्मों के लोगों के लिए सदैव निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य किया है।अब्बास ने कहा कि रमजान के पाक महीने में दिलीप सिंह ने रोजेदारों के बीच रमजान किट वितरण करने का कार्य किया है।जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इनके संस्था के सामाजिक कार्यों में हमारे समुदाय के लोगों बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभायेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे।सम्मान समारोह में कबाड़ी पट्टी पार्षद गुलाम ख्वाजा अब्बास,गोपाल कृष्ण चौधरी, मुमताज कुरैशी,संतोष सिंह, रंजन यादव,मनोज राय,पीयूष सिंह,अमित सिंह,सोनू सिंह,रिशु झा,जय सिंह,संजय पासवान, मानस रंजन पाल,बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार,पंकज सिंह, इसराफिल सहित दर्जनों मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव