राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान
धनबाद: सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे जिला के सभी प्रदेश प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने हेतु झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर सभी ने अपना मतदान किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष सह पीसीसी सदस्य ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में मतदान हुआ जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में धनबाद के सभी 15 प्रदेश डेलीगेट सहित प्रदेश की सभी 319 प्रदेश डेलीगेटों ने अपना गुप्त मतदान किया।आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना कांग्रेस पार्टी का एक ऐतिहासिक पहल है,मतदान में जो भी जीतकर आएंगे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे उनके नेतृत्व में सर्वसम्मति से सभी कांग्रेसजन संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। मतदान करने वालों में मुख्य रूप से धनबाद से सभी पीसीसी सदस्य जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,विजय कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे,मदन महतो, संतोष सिंह,सुल्तान अहमद, शमशेर आलम,रविंद्र वर्मा,राशिद रजा अंसारी,मनोज यादव,वैभव सिन्हा,दुर्गा दास,उषा पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव