गिरिडीह: बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स सत्र 2022-23 क्लस्टर लेबल की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी प्रतियोगिताएं धनबाद जिले के विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुई। टायकान्डो में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में 3 स्वर्ण 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग मे भी 1 स्वर्ण पदक एवं 4 रजत पदक प्राप्त कर अपनी बादशाहत कामय की। टेबल टेनिस में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में 5 स्वर्ण पदक हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में 5 स्वर्ण पदक, एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पदक प्राप्त कर विजेता रही। बॉक्सिंग बालक वर्ग में एक स्वर्ण तीन रजत एवं चार कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग बालिका वर्ग में 5 रजत पदक प्राप्त कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही। शतरंज बालिका वर्ग में 5 स्वर्ण पदक एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पदक प्राप्त कर अपना शानदार प्रदर्शन किया। ऊसू बालक वर्ग में 1 स्वर्ण 2 रजत एवं 8 कांस्य पदक एवं बालिका वर्ग में 2 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक हासिल कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक शक्ति का विकास होता है। व्यक्ति स्वस्थ रहता है। हमें खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव