धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा दिवाली में दिया-बाती एवं तेल, छठ के अवसर पर छठ व्रतियों के बिच साड़ी के बाद अब धनबाद के विभिन्न छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा जल का वितरण करने निर्णय लिया है।धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा छठ पूजा के पावन अवसर पर धनबाद के विभिन्न छठ घाटों पर गंगा जल वितरण की तैयारी जोरों पर है, विधायक राज सिन्हा ने आज इसका जायजा लिया। विधायक राज सिन्हा ने विशेष गाड़ी भेज कर झारखण्ड के साहेबगंज से गंगा जल मंगवा कर 10 हजार बोतलों में इसकी पैकिंग करवा कर विभिन्न छठ घाटों पर वितरण करने की योजना बनाई है।विधायक राज सिन्हा को साहेबगंज से गंगा जल लाने में स्थानीय विधायक अनंत ओझा का काफ़ी सहयोग प्राप्त हुआ इस पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधायक अनंत ओझा को विशेष धन्यवाद दिया।
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने के कारण
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव