झरिया: गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर झरिया चिल्ड्रन पार्क स्थित चित्रगुत मंदिर जाकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूजा समिति के संयोजक श्रीकांत अम्बस्ट, योगेंद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव के अलावे समिति के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।