ब्राह्मण समाज ने अमर्यादित- असंसदीय भाषा के प्रतिवाद में जलेश्वर महतो का पुतला फूंका


धनबाद:मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो का पुतला फूंका गया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज विप्र समाज सहित संपूर्ण ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वधान में जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया ब्राह्मणों पर अभद्र अमर्यादित असंसदीय टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो द्वारा किए जाने के प्रतिवाद में जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया है। रमेश पांडे ने कहां ब्राह्मणों को कमजोर समझने का भूल ना करें ब्राह्मण शादी विवाह भी कराता है और श्राद्ध भी कराता है। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा ब्राह्मणों के लिए अमर्यादित संसदीय भाषा का प्रयोग ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा जब तक जलेश्वर महतो माफी ना मांग ले तब तक ब्राह्मण समाज जलेश्वर महतो के खिलाफ आंदोलन का सिलसिला जारी रखेंगे। रणधीर वर्मा चौक में सुरेश चंद्र तिवारी, डॉ. नीलम मिश्रा, बॉबी पांडे,बमबम दुबे, कृष्णा दुबे, अधिवक्ता देवव्रत तिवारी,शशि पांडे, रवि मिश्रा, सुभाष तिवारी, सत्येंद्र प्रकाश पांडे,कृष्णा दुबे, रमेश कुमार चौबे, मुकेश पांडे, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रशांत कुमार शाही, आशुतोष तिवारी, माला दुबे, सुमन चौबे, सरोज शुक्ला, सुबल चंद तिवारी, धुर्जती प्रसाद दुबे,महेश मिश्रा, विद्युत चक्रवर्ती, खोकन पांडे, दीपक कुमार चौबे, देवव्रत तिवारी, सपन ओझा, बलराम ओझा, राजेंद्र उपाध्याय,अर्जुन पांडे, अनु मित्रा, संजय तिवारी समेत अन्य पुतला दहन में उपस्थित थे।

Related posts