धनबाद: धनबाद को दौरे के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो सोमवार रात्रि युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी के संस्थापक और आजसू पार्टी के सिद्धांतों एवं झारखंड के हर तबके के उत्थान और विकास के बारे में गहन सोच चिंतन रखने वाली पार्टी के प्रति पूर्ण विश्वास करने वाले एवं आजसू पार्टी के सिद्धांतों पर चलने वाले दिलीप सिंह के आवास में पहुंचे। वहां पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से किया गया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की । इस मौके पर दिलीप सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दिलीप सिंह के जन समाजसेवी कार्यकलापों की तारीफ की। आजसू सुप्रीमो ने दिलीप सिंह के पार्टी के प्रति निष्ठा तथा समाज सेवा की सराहना की। जल्द ही दिलीप सिंह को आजसू पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा। दिलीप सिंह ने कहा सुदेश महतो ने झारखंड राज्य की स्थापना से ही झारखंड के उत्थान के लिए बहुत संघर्षपूर्ण कार्य किया है उनके सिद्धांतों और आदर्शों से बहुत प्रभावित हैं उन्होंने कहा वह निरंतर आजसू पार्टी से जुड़े हुए हैं और आने वाले समय में आजसू पार्टी के तरफ से झारखंड एवं अन्य जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का योजना उन्होंने बनाई है उसे सुदेश महतो के सहयोग से धरातल में शीघ्र लाया जाएगा ताकि झारखंड राज्य बुलंद हो और ज्यादा से ज्यादा झारखंड वासी आजसू पार्टी से जुड़े, हर जिले के आजसू प्रत्याशियों को अधिकतम विधानसभा क्षेत्रों से विजई बनावे। यह निश्चित है कि आजसू पार्टी सत्ता में आकर झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मार्ग प्रशस्त करेंगे जिससे झारखंड राज्य का समग्र विकास और कल्याण होगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ चंदनक्यारी के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक उमाकांत रजक, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, केंद्रीय सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, आजसु महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह भी थे। दिलीप सिंह के आवास में मुकेश सिंह, संतोष सिंह, रणजीत सिंह, बलराम सिंह, कृष्णा सिंह, अजय शर्मा, सोनी सरदार,विनोद सोनी, लूटन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो का स्वागत किया ।

