संपूर्ण विप्र समाज की नई कमेटी गठित


धनबाद: सोमवार को अरविंद कुमार दूबे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सम्बंधित सम्पूर्ण विप्र समाज की बैठक ब्राह्मणडीहा ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें विप्र समाज की जिला की पूरानी समिति को भंग कर न‌ई समिति का गठन किया गया।सर्व प्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा में माल्यार्पण चढ़ाया गया।उसके बाद विद्वान आचार्य पं.विनोद शास्त्री ने मंगलाचरण,स्वस्तीवाचन किये।फिर सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।नव गठित जिला समिति में अध्यक्ष गिरीजा शंकर उपाध्याय,वरिय उपाध्यक्ष मोतीलाल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष धुर्येटि प्रसाद दूबे तथा निरसा प्रखण्ड महिला मोर्चा की अध्यक्षा रुमा मुखर्जी का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र तिवारी ने किया।मौके पर सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण उर्फ मुकुल ओझा, संगठन महासचिव मृणाल कांति चौबे, शैलेन्द्र तिवारी,अमर तिवारी, रविन्द्र कुमार तिवारी, नरेश कुमार पाण्डेय, प्रदेश मिडिया प्रभारी बलराम उपाध्याय,पियुष कुमार तिवारी,विरेन्द्र चौबे,किशोर कुमार पाण्डेय,पूर्व अध्यक्ष सुवल चन्द्र तिवारी,मिहिर उपाध्याय,अनिल चन्द्र उपाध्याय,निर्मल उपाध्याय,बलराम पाण्डेय,शिव पूजन उपाध्याय,राजेश तिवारी,संतोष कुमार दूबे, विकास पाण्डेय समेत अन्य लोग उपस्थित हुए।

Related posts