Dhanbad:नागरिक अभिनंदन सह मिलन समारोह, आकाशकिनारी, जरलाही बस्ती में





धनबाद बाघमारा जय जोहार बाघमारा विधानसभा के निकाय क्षेत्र धनबाद(कतरास अंचल) अन्तर्गत *आकाशकिनारी, जरलाही बस्ती* में आयोजित नागरिक अभिनंदन सह मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि *श्री रतिलाल टुडू* अध्यक्ष बाघमारा प्रखण्ड समिति झा०मु०मो० उपस्थित हुयें । झारखण्डी जोहार के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतिलाल टुडू ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना स्थानीय जनप्रतिनिधियों का जिम्मेदारी, जवाबदेही एवं दायित्व है। आज बाघमारा विधानसभा में जो अशांति फैली हुई है उस अराजकता का जिम्मेदार कौन व्यक्ति है तो उसका जवाब बाघमारा की जनता भलीभांति जान और समझ रही है। ऐनकेन प्रकारेन आपाधापी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी जवाबदेही को हेमन्त सोरेन सरकार के माथे मढ़ने का काम किया जा रहा है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(बी०सी०सी०एल० के सुरक्षा प्रहरी) राज्य सरकार के अधिन नहीं होती परन्तु जबरदस्ती राज्य सरकार को बदनाम करने और अपने आप को स्वच्छ/कुशल नेता होने का महिमामंडन हमारे कथित लोकप्रिय जनप्रतिनिधी के द्वारा किया जा रहा है जिसका जवाब जनता समय आने पर बिल्कुल देगी। विगत 22 सालों में राज्य में क्या हुआ है और क्या होना चाहिए इस पर मंथन करने की जरूरत है । पिड़ित भुक्तभोगी को न्याय तथा उनके परिजनों को समाजिक सुरक्षा कैसे मिले इसपर मिलजुलकर त्वरित विचार होना चाहिए। राज्य का विकास करने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाने के बजाय सत्ता सुख कैसे भोगना है और सरकार को कैसे बदनाम करना है विपक्ष नेता दिन और रात इसी जद्दोजहद में अपना बेशकीमती समय को बर्बाद कर रहा है और स्थानीय बाघमारा की जनता को झुठ परोस कर गुमराह करना बर्गलाना माननीय से अच्छा कोई नहीं जानता है। क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान प्रतिनिधियों का दायित्व है, सशक्त राज्य बनाने में सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका अहम होती है परन्तु कुछ जनप्रतिनिधी लोभी और लालची बन गए हैं, लोभ लालच के अलावे जनादेश का अपमान करना और पैसे के बल पर पुनः विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हो जाने का सपना अब सपना ही रहेगा। झारखण्ड वीरों की धरती है, यहां अनेकों वीर देश की आजादी के साथ अलग राज्य आन्दोलन, अन्याय शोषण और जुल्म के खिलाफ संघर्ष करते रहें हैं। हमारे पूर्वज अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया वहीं अपना बहुमूल्य जीवन की कुर्बानी भी दी। आजादी के बाद भी हमारे हक अधिकार की लड़ाई व जद्दोजहद आज भी जारी है। उपरोक्त समस्याओं का समाधान बहुत ही बारीकी से बिना पक्षपात के माननीय *हेमंत सोरेन जी* की सरकार कर रही है । कोरोना काल में दो वर्ष बर्बाद होने के बावजूद झारखण्ड राज्य का सर्वांगीण विकास माननीय मुख्यमंत्री *श्री हेमन्त सोरेन जी* के नेतृत्व में स्पष्ट रूप से हो रहा है। राज्य नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार का उत्कृष्ट नेतृत्व और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों के *घर द्वार* पर उपस्थित होकर दिया जा रहा है। समृद्ध और सशक्त झारखण्ड राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। राज्य हित में विकासोन्मुखी उठाए गए सरकार के विभिन्न कदमों से भाजपा पार्टी के घबराए लोग अनर्गल बयान बाजी और स्वार्थी राजनीतिक अभिप्रेरणा को आक्रोश प्रदर्शन और अवैध विरोध के रूप में चरितार्थ भी कर रही है। झारखण्ड राज्य को दोबारा चारागाह बनने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मिडिया एण्ड आईटी सेल के सुरेन्द्र चौहान, मुन्ना सिद्धिकी, संजय मंडल, सज्जाद अंसारी, नसीम अंसारी, विकाश हजारी, संजय रजवार, छोटू महतो, फग्नू महतो, जयराम दास, मन्नू भट्ट, गजेंद्र यादव, परेश चंद्र दशोंधी, पारस ठाकुर, सोनू चौहान, धमेंद्र भुइंया, मुकेश रवानी, मनोज सोरेन, टिंकू अंसारी, मुकेश गुप्ता, सुखदेव आदि उपस्थित रहें। *वहीं पार्टी में आस्था रखते हुए दर्जनों दुसरे पार्टी के लोग शामिल हुए जिसे प्रखण्ड अध्यक्ष के द्वारा फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया मुख्यता* दिलीप मास्टर, राजू दास, संजय भुईयां, धर्मेंद्र, महेंद्र भुईयां, सुनील, शक्ति, गणेश, करण, सुजीत, देव, सिंटू, शुभम, जेडी, जुगल, किशोर, विकास, उमा, वीरू, दुर्गा, नरेश, वासुदेव, गोविंद, शंकर, सुमन, सागर, मानिक, कृष्णा, सरजू देवी, संगीता देवी, पारो देवी, अनु देवी आदि लोग शामिल हुए।

Related posts