गोविंदपुर:बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में स्थापना मध्य विद्यालय रतनपूरा गोविंदपुर अंचल 2 में भागवत प्रसाद पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर अनेक शिक्षक तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के पदाधिकारियों ने भागवत प्रसाद पाण्डेय को शाल ओढ़ाकर,पुष्प गुच्छ, डायरी, धोती कपड़ा आदि देकर सम्मानित किया।सर्व प्रथम आचार्य पं.हरेन्द्र नाथ तिवारी, नरसिंह पाण्डेय,अम्बूज पाण्डेय ने सरस्वती वाचन तथा मंगलाचरण शुरुआत से किया।इस अवसर पर सीआरपी राधामोहन पाण्डेय,योगेश प्रसाद महतो,सुरज किस्कु,देवानंद रजवार,मनोज कुमार शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ महासचिव बलराम उपाध्याय,धुर्येटि प्रसाद दूबे,अनील रजवार,राजेन्द्र उपाध्याय,सहदेव राय,अरुण राजवंशी, गोपाल मुर्मु, भोला नाथ रजक,सुधीर रजक,तरबूज लाल मुर्मू,सुरेन्द्र यादव,ब्रज किशोर चौबे,किशोर कुमार पाण्डेय,सुनील कुमार पाण्डेय आदी उपस्थित हुए।

