नगर परिषद क्षेत्र के बोंगावार में हुआ कम्बल वितरण



रामगढ़ जिला

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के नगर पंचायत बोंगाबार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो एवं वार्ड पार्षद हेमनी देवी शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा डेढ़ सौ असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरित किया। नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा की इन दिनों क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ता जा रहा है। हल्की हवाओं के साथ शीतलहर चलना भी प्रारंभ हो गया है।ऐसे स्थिति में क्षेत्र के असहाय,दिव्यांग तथा बूढ़े बुजुर्गों को कंबल के आभाव में उन्हें काफी परेशानी हो रही है।जिसके मद्देनजर हमारे द्वारा लोगों के बीच ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि बड़े सौभाग्य से बुजुर्गों का सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है और सही मायने में उनका सेवा करने से हमारा मन काफी प्रफुल्लित होता है। मौके पर जय किशोर महतो,प्रेमलाल महतो,विश्वामित्र महतो,पुनीत महतो,रघुवीर महतो,चंपा देवी,मनवा देवी,कर्मी देवी,मनीष रजवार,मंजू देवी, संजय प्रजापति,सदुम देवी, पारसनाथ महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts